पीपरा थाना क्षेत्र के बेदिवन मधुबन गांव के नंदलाल साह के घर का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। चोरों के द्वारा मेन गेट सहित चार कमरों का ताला तोड़कर लाखों रुपए मूल्य के सोने एवं चांदी के लिए, महंगी कपड़े सहित अन्य सामग्री को चूरा लिया गया है। जानकारी सोमवार दोपहर करीब 02 बजे मिली।