जगदीशपुर: उत्तरायण मंदिर, डीपीएस स्कूल के समीप से गुरुवार शाम 4 बजे भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकलेगी
भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा को लेकर शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है उत्तरायण मंदिर दीक्षा पुरम डीपीएस स्कूल परिसर में भगवान श्री जगन्नाथ भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा की विधिवत पूजा अर्चना एवं विशेष प्रार्थना का आयोजन किया जाएगा पूजा अर्चना के उपरांत भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा श्रद्धालुओं के जय घोष और भजन कीर्तन के बीच प्रस्थान करेगी