सुल्तानपुर: निमंत्रण से घर वापस जा रहे हरौरा बाजार निवासी युवक को सुल्तानपुर में अज्ञात वाहन ने रौंदा, युवक की मौके पर हुई मौत
हरौरा बाजार निवासी पवन कुमार यादव बीती रात निमंत्रण कर घर वापस जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद पवन ने मौके पर दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।