सुल्तानपुर: मोस्ट कल्याण संस्था के निदेशक ने निःशुल्क पाठशाला के बच्चों संग मनाया जन्मदिन, गिफ्ट पाकर बच्चों के खिले चेहरे
जिले की मोस्ट कल्याण संस्था के निदेशक श्यामलाल निषाद ने अपना जन्मदिन निःशुल्क पाठशाला मठिया बहादुरपुर के बच्चों के साथ मनाया। पाठशाला के बच्चों को पठन-पाठन सामग्री वितरित कर प्रोत्साहित किया। संस्था के संरक्षक भारतराम ने पाठशाला संचालक रमाकांत यादव को ₹3000 की प्रोत्साहित राशि प्रदान की गई।