सुल्तानपुर: जिला पंचायत परिसर में अज्ञात लोगों ने सिपाही से की मारपीट, सीओ सिटी शिवम मिश्रा ने दी प्रतिक्रिया
सीओ सिटी शिवम मिश्रा ने बताया कि सुलतानपुर गार्द में नियुक्त आरक्षी पवन कुमार कार से पंचायत परिसर में जा रहे थे। कुछ अज्ञात लोगों से हुई कहासुनी के बाद सिपाही से मारपीट की गई जिसमें वह चोटिल हो गए। तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया। वहीं एक की गिरफ्तारी की गई है व अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है।