सुल्तानपुर: जिला पंचायत परिसर में सिपाही पर हमला करने वाला एक हमलावर पहुंचा जेल, पांच नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज
कोतवाली नगर के जिला पंचायत परिसर में सिपाही पवन पर हमला करने वाले हमलावर अमरनाथ यादव निवासी केएनआई को पुलिस ने आज जेल भेज दिया है। सिपाही की तहरीर पर गौतम सिंह, महेंद्र सिंह, जीतू यादव, अमरनाथ यादव, विष्णु सिंह व अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।