सुल्तानपुर: गर्मी में शहर के सभी वार्डों में होगी निर्बाध जलापूर्ति :नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल
इस बार गर्मी में शहर के सभी वार्डाें में निर्बाध जलापूर्ति होगी।नगर पालिका की ओर से शहर में 20 हार्सपॉवर के चार नए नलकूपों की स्थापना की जाएगी।इसकी स्वीकृति शासन से मिल गई है।यह बातें पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने विवेकनगर वार्ड में नलकूप की बोरिंग के शुभारंभ अवसर पर कहीं।पालिकाध्यक्ष ने कहा कि इस बार गर्मी में लोगों को पानी के लिये समस्या नहीं उठानी पड़ेगी।