विधायक रंधावा ने जवाहरपुर में ₹45.50 लाख की लागत से तैयार आधुनिक मुख्यमंत्री खेल स्टेडियम किया लोक-अर्पित
डेराबस्सी, 24 अगस्त: पंजाब सरकार द्वारा राज्यभर में 3100 खेल मैदान विकसित करने की मुहिम के तहत दूसरे चरण में मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान द्वारा 500 से अधिक नए खेल मैदान लोगों को समर्पित किए गए। इसी कड़ी के तहत आज डेराबस्सी से विधायक स. कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा गांव जवाहरपुर में ₹45.50 लाख की लागत से तैयार आधुनिक मुख्यमंत्री खेल स्टेडियम का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर विधायक स. कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और गांव स्तर पर खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। गांवों में आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध होने से युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे।
विधायक रंधावा ने बताया कि डेराबस्सी विधानसभा