शाहबाद: जमीन बेचने के लिए धमकाने वाले वाजिद की कार को पुलिस ने किया जब्त
शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने नवीन मंडी स्थल के पास दुकानदारों का सामान सड़क पर फेंक कर दहशत फैलाने वाले एवं पाली के एक युवक को जबरदस्ती अपनी जमीन बेचने के लिए धमकाने वाले जाहिर की फॉर्च्यूनर कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पाली थाना क्षेत्र के इमाम चौक निवासी नुरुल ने जाहिर हारिश, सलमान सिद्दीकी पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।