ऊंचाहार: गुलाब का पुरवा कंदराँवां गाँव में बाजार गए युवक को दबंगों ने पीटा, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार क्षेत्र के गुलाब का पुरवा कंदराँवां गाँव में बेखौफ दबंगों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी, पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है, गुलाब का पुरवा गाँव निवासी भूपेंद्र यादव गाँव के पास बाजार गया हुआ था, आरोप है कि गंज गांव के कुछ लोगों ने मामूली बात पर उसे लात घूंसे व लोहे के कड़े से मारपीट कर घायल कर दिया।गुरुवार को पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।