सिमडेगा: भाजपा युवा मोर्चा ने उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक पर सीएम का पुतला फूंका
भाजपा युवा मोर्चा सिमडेगा द्वारा झूलन सिंह चौक में रविवार की शाम 5:30 बजे कथित रूप से उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया ।जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। बार-बार युवाओं के सपनों को दबाने का कोशिश कर रही है जो कि भाजपा युवा मोर्चा बर्दाश्त नहीं करेगी।