दरभंगा: वरीय पुलिस अधीक्षक के यहां लगे जनता दरबार को मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक ने सुनी फरियादियों की फरियाद
दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमे जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से फरियादी पहुंचे हुए थे। वही जनता दरबार में आए हुए तमाम फरियादियों के फरियाद को मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक दरभंगा कुमार धर्मेंद्र सिंह ने सुना। जनता दरबार में आए हुए फरियादियों में अधिकतर फरियादी की फरियाद जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ था।