दरभंगा: MLSM महाविद्यालय के सभागार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा विद्वत समागम कार्यक्रम का किया गया आयोजन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विद्वत् समागम का आयोजन महाराजा लक्ष्मीश्वर सिंह महाविद्यालय के सभागार में किया गया। विद्वज्जनों के बीच पंच परिवर्तन के माध्यम से समर्थ, सशक्त, उन्नत, अनुशासित एवं आदर्श राष्ट्र की परिकल्पना करने हेतु चिंतन करने एवं देश के अंतिम व्यक्ति तक इन बातों को कैसे पहुंचाया जाय तथा व्यवहार में लाया जाए इसको लेकर चिंतन व विमर्श किया गया।