दरभंगा: रेलवे स्टेशन दरभंगा पर कार्यरत सफाई कर्मियों में वेतन को लेकर आक्रोश, सफाई व्यवस्था भी हुई प्रभावित
दरभंगा रेलवे स्टेशन पर कार्यरत सफाई कर्मियों में वेतन को लेकर नाराजगी छाई है। अप्रैल महीने से नई कंपनी को दरभंगा रेलवे स्टेशन की साफ सफाई का टेंडर मिला है। तो वही सभी सफाई कर्मी नई कंपनी के साथ मिलकर विगत 1 महीने से कार्य कर रहे है। एक महीना पूरा होने के बाद जब वेतन मिला तो कुछ सफाई कर्मियों का वेतन पूरा मिला तो कई सफाई कर्मियों को वेतन कुछ ही रुपए दिए गए।