दरभंगा: लहेरियासराय मे केएम टैंक के पास शिव मंदिर में महिला विचार मंच के द्वारा किए गए बैठक के आयोजन मे लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
दरभंगा में महिला विचार मंच द्वारा संगठन विस्तार को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। लहेरियासराय के केएम टैंक अवस्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता अर्पणा झा ने की। बैठक में जिले के सभी प्रखंडों में संगठन विस्तार को लेकर चर्चा हुई। जानकारी देते हुए विचार मंच की प्रदेश संयोजक अर्पणा झा ने कहा कि समाज की सोच बदलने के लिए महिलाओं को सशक्त बनाना है।