दरभंगा: नगर निगम के सभागार में नगर प्रबंधक के नेतृत्व में वार्ड जमादारों एवं जोन प्रभारी के साथ हुई बैठक, दिए गए कई निर्देश
दरभंगा नगर निगम के सभागार में नगर प्रबंधक रवि अमरनाथ के नेतृत्व में साफ सफाई को लेकर बैठक की गई। इस बैठक में सभी वार्ड के जमादारों एवं जोन प्रभारी मौजूद थे। यह बैठक आने वाले बरसात को लेकर की गई जिसमे नालों की साफ सफाई व उड़ाही करनी थी। लेकिन काम पूरा नहीं हो पाया, जिस वजह से नगर प्रबंधक ने सभी को एक सप्ताह का समय दिया है जिसमे कार्य को पूरा करना है।