हुज़ूर: तलैया थाना क्षेत्र के कमला पार्क में दो कारों में लगी आग, CCTV कैमरे में संदिग्ध हुआ कैद
Huzur, Bhopal | Aug 4, 2025 भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र स्थित कमला पार्क इलाके में रविवार देर रात दो सेंट्रो कारों में अचानक आग लग गई। घटना संजीवनी क्लिनिक के सामने की है, जहां ओसामा अली और उनके भतीजे साइम अली की कारें खड़ी थीं। दोनों ने थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि किसी युवक ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई|