हुज़ूर: भोपाल: हथाईखेड़ा डैम में डूबने से एक युवक की मौत
Huzur, Bhopal | Aug 4, 2025 भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में रविवार शाम एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज शमशेरिया के रूप में हुई है, जो नगर निगम में सफाई कर्मचारी था। परिजनों का आरोप है कि दोस्त रितिक ने मनोज को जबरन तैरने के लिए मजबूर किया और डूबते समय उसे छोड़कर भाग गया। घटना के बाद से रितिक लापता है|