दातागंज: दातागंज नगर में एक महिला ने पीएम आवास के लिए रुपए लेने के बाद भी आवास न देने का आरोप लगाया है
शनिवार दोपहर 2 बजे के लगभग दातागंज उपजिलाधिकारी को एक महिला ने प्रार्थना पत्र देकर पीएम आवास में 50 हजार रूपये मांगने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उससे पीएम आवास दिलाने को लेकर 50 हजार रुपए मांगे गए। जिसमें उसने कर्ज लेकर 30 हजार रुपए दे भी दिए है। लेकिन अभी तक आवास स्वीकृत नहीं हुआ है। वह लंबे समय से नगर पालिका के चक्कर लगा रही है।