अमरोहा: अमरोहा में अवैध हथियार फैक्ट्री मामले में दो हिस्ट्रीशीटरों को 10-10 साल की सजा सुनाई गई
Amroha, Amroha | Jul 11, 2026 अमरोहा पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते अवैध हथियार फैक्ट्री से जुड़े बहुचर्चित मामले में अदालत ने दो हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को दोषी करार देते हुए 10-10 वर्ष के कठोर कारावास और कुल 20 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह फैसला थाना सैदनगली में वर्ष 2021 में आर्म्स एक्ट के मामले में दर्ज मुकदमे में सुनाया गया है।