काराकाट: गोड़ारी बाजार में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार नौशाद की हुई मौत
Karakat, Rohtas | Oct 18, 2026 काराकाट थाना क्षेत्र के गोड़ारी बाजार में अज्ञात पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार 26 वर्षीय नौशाद अंसारी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल नौशाद को इलाज के लिए बिक्रमगंज ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जवान बेटे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है।