मांगरौल: मांगरोल तहसील क्षेत्र के रुंडी गुजरावनी रोड पर चार मोर अचेत अवस्था में मिले, तीन की मौत, एक का अस्पताल में उपचार जारी
Mangrol, Baran | May 7, 2026 मांगरोल तहसील क्षेत्र के रूंडी गुजरावनी रोड पर चार राष्ट्रीय पक्षी अचेतअवस्था में मिले स्थानीय लोगों द्वारा एक मोर को पशु पक्षी हॉस्पिटल बड़ा की बावड़ी पहुंचाया। मोर का प्राथमिक उपचार चल रहा है स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन मोरो की मौत हो गई ग्रामीणों ने मांगरोल पुलिस थाना व वन विभाग की सूचना दी वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।