धमदाहा: कल होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर एसडीएम ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
धमदाहा :- कल आयोजित होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में धमदाहा के एसडीएम अनुपम ने रविवार की देर संध्या अधिकारियों के साथ विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं चुनावी तैयारियों का जायजा लिया।