सीतापुर: ककराही में अवैध रूप से संचालित अस्पताल में 10 वर्षीय बच्चा बना डॉक्टर, मरीज का कर रहा उपचार, वीडियो हुआ वायरल
जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र के ककराही गांव में अवैध रूप से संचालित अस्पताल में 10 वर्ष का बच्चा डॉक्टर बनाकर मरीजों का उपचार कर रहा है। जानकारी के अनुसार बच्चा के द्वारा मरीजों को इंजेक्शन दिए जाते हैं। ग्लूकोज की बोतल चढ़ाई जाती है। साथ में दवाई भी दी जाती है और मरीज उपचार करने भी आते हैं। लोगों के द्वारा इसका वीडियो बनाकर वायरल किया गया है।