सीतापुर: विकास भवन के सामने भारत मुक्ति मोर्चा के बैनर तले जेल भरो आंदोलन का किया गया प्रदर्शन
जनपद के विकास भवन के सामने भारत मुक्ति मोर्चा के बैनर तले जेल भरो आंदोलन का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान गौतम बुद्ध एवं कई संगठन के लोग मौजूद रहे इनका कहना है कि उनके मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है जिसको लेकर कई राज्यों में जेल भरो आंदोलन का प्रदर्शन किया जा रहा है इसी क्रम में बुधवार को सीतापुर के विकास भवन के सामने प्रदर्शन किया गया है।