सीतापुर: सुल्तानपुर में सड़क पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से चालक की हुई दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर के नीचे दबा
जनपद की रामकोट थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर में सड़क पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट जाने से ट्रैक्टर के नीचे दबकर ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब चीनी मिल में गन्ना उतार कर ट्रैक्टर लेकर ट्रैक्टर चालक वापस आ रहा था। मामले में मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। परिवार में मातम का माहौल है।