सीतापुर: लधौरा के पास ओवरटेक करने के प्रयास में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो लोगों की हुई मौत व दो लोग हुए घायल
जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के लधौरा के पास तेज रफ्तार कार ओवरटेक करने के प्रयास में पेड़ से जाकर टकरा गई। दुर्घटना में कार में सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल है। जिनका उपचार किया जा रहा है जानकारी के अनुसार सभी कार में सवार चारों लोग जनपद बहराइच के निवासी थे और सीतापुर के नैमिषारण्य तीर्थ में दर्शन करके वापस जा रहे थे।