भुसावर: कुत्तों ने मोर को किया घायल, वन विभाग को सौंपा
भुसावर तहसील के बल्लभगढ़ गांव के नगला बच्चीवाला में कुत्तों ने बेजुबान पक्षी मोर पर हमला कर उसे घायल कर दिया।
स्थानीय लोगों ने मोर को कुत्तों के चंगुल से मुक्त कराया और इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल मोर को अपने कब्जे में लेकर उपचार एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए साथ ले गई।
Weir, Bharatpur | Aug 31, 2026