कटोरिया: बहदिया के पास चलती बाइक से गिरने पर एक महिला की हुई मौत।
Katoria, Banka | Jun 5, 2026 कटोरिया- बांका रोड स्थित बहदिया के पास शुक्रवार को चलती बाइक से गिरने पर धानवरण गांव की एक महिला की हो गयी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में डाॅक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित किया। कटोरिया पुलिस द्वारा मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोपहर करीब 12 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया।