बस्ती: जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया
Basti, Basti | Mar 10, 2025 जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में निर्माणाधीन 08 अतिरिक्त कक्षा कक्ष का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने पाया कि निर्माण कार्य प्रगति पर है और निर्माण कार्य की गुणवत्ता ठीक है। यूपी० निर्माण एवं श्रम विकास संघ लिमिटेड, बस्ती द्वारा निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।बचे कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया है।