भादरा: अमर सिंह ब्रांच में पानी दिलाने की मांग को लेकर किसान संघर्ष समिति निकालेगी पदयात्रा
भादरा, 26 जुलाई। अमर सिंह ब्रांच किसान संघर्ष समिति ने गोगामेड़ी में हुई बैठक में किसानों को पूरा सिंचाई पानी दिलाने की मांग को लेकर भोजासर हेड से पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया। यात्रा प्रभावित गांवों से होकर गुजरेगी। पदयात्रा की तिथि व कार्यक्रम की घोषणा 28 जुलाई को गांधी पार्क, भादरा में होने वाली प्रेस वार्ता में की जाएगी।