ब्यौहारी: पपौंध थाना क्षेत्र के तिखवा गांव स्थित एक घर में हुई चोरी, मामला दर्ज
तिखवा गांव में घर का ताला तोड कर हजारों रुपए की चोरी का मामला सामने आया है।पपौंध पुलिस ने बताया कि यह चोरी 90 हजार के आस पास की है। पीड़िता ममता पाल की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।घटना पर पुलिस ने रविवार शाम 5 बजे मामला दर्ज किया है।