कोंडागांव: 13 से 18 जुलाई तक कोण्डागांव में एचपीवी विशेष टीकाकरण सप्ताह, पात्र बालिकाओं को लगेगा निःशुल्क टीका
कोण्डागांव जिले में 13 से 18 जुलाई 2026 तक ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) विशेष टीकाकरण सप्ताह आयोजित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यह अभियान सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। आज शुक्रवार सुबह 10 बजे प्राप्त विज्ञप्ति अनुसार जिले में 6,720 पात्र बालिकाओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित है। अभियान के दौरान सभी विकासखंडों में मा