कांके: सदर थाना क्षेत्र स्थित दीपा टोली से लापता डीएवी बरियातू का छात्र पुलिस द्वारा बरामद
Kanke, Ranchi | Apr 10, 2026 सदर थाना क्षेत्र स्थित दीपा टोली से लापता डीएवी बरियातू के छात्र हिमांशु मुंडा को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले को लेकर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने बताया कि वह माता-पिता से लड़ाई करने के बाद वह रामगढ़ भाग गया था। उसे डर था कि घर आने के बाद माता-पिता पिटाई करेंगे। जिसके कारण वह घर नहीं लौट रहा था।