शाहबाद: शाहाबाद में सड़क पर खड़ी कार में लगी आग, समय रहते पाया गया काबू
Shahbad, Baran | Aug 6, 2024 शाहाबाद में सड़क पर खड़ी कार में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। कार मालिक वार्डन रमेश मेहता शाहाबाद एडीएम ऑफिस आया हुआ था। कार को खड़ी करके वो काम से अंदर चला गया। जिसके कुछ देर बाद ही कार के बोनट के भीतर से धुआं निकलने लगा, सूचना पर कार मालिक ने बाहर आकर कार का बोनट खोला , जब तक कार के इंजन में से आग की लपटें निकलने लगे गई।