कायमगंज: घरेलू कलह के बाद गांव प्रेम नगर निवासी युवती ने पिया डीजल, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया गया भर्ती
कायमगंज कोतवाली के गांव प्रेम नगर निवासी 22 वर्षीय रेनू का घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।इस तनाव में आकर रेनू ने घर में रखा डीजल पी लिया।हर हर बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टर ने उसका इलाज चालू कर दिया है।परिजनों ने बताया कि रेनू कुछ समय से घरेलू तनाव के कारण मानसिक दबाव में रहती है। इसलिए उसने यह कदम उठा लिया।