शिवपुरी जिले के पुरानी शिवपुरी क्षेत्र के एक प्रेमी जोड़े ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर निकाह कर लिया है। अब इस नवदंपति को अपने ही परिजनों से जान-माल का खतरा सता रहा है, जिसके चलते उन्होंने आज गुरुवार की दोपहर ढेड़ बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।