सादाबाद: सहपऊ सादाबाद रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक महिला की हुई मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
सहपऊ सादाबाद रोड पर एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। यह घटना गांव बुढ़ाइच के निकट हुई। एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे गीता देवी जो अपने पति राम अवतार के साथ जलेसर से एक त्रयोदशी कार्यक्रम से लौट रही थीं की मौत हो गई। पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।