करौली साइबर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम में संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।साइबर थाना अधिकारी कैलाश चंद मीना ने रविवार शाम 7:00 बजे बताया कि मय टीम द्वारा सोशल मीड़िया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी अशोक मीणा पुत्र प्रहलाद नारायण मीना निवासी बडौली को गिरफ्तार किया गया।