धार: धार जिले के रिंगनोद में मुस्लिम समाज ने जुमे की नमाज के बाद आतंकवादी हमले के विरोध में पुलिस चौकी पर ज्ञापन सौंपा
Dhar, Dhar | Apr 25, 2025 धार जिले के रिंगनोद में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में मुस्लिम समाज ने ज्ञापन सौपा। शुक्रवार जुम्मे की नमाज अदा कर रिंगनोद के मुस्लिम समाजजनों द्वारा जामा मस्जिद से पुलिस चौकी तक मोन जुलूस निकाला गया। साथ ही घटना की निंदा करते हुए मृत भारतीयों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति के नाम पुलिस चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौपा।