धार: ग्राम गरडावद में 45 वर्षीय व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामला, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
Dhar, Dhar | Apr 25, 2025 ग्राम गरड़ावद में 45 वर्षीय व्यक्ति द्वारा सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या करने के मामले में तिरला थाना पुलिस द्वारा जांच के बाद 2 लोगों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी शारदाबाई पति कैलाश निवासी गरड़ावद तथा भेरूसिंह पिता रूगनाथ निवासी गरड़ावद पर प्रकरण दर्ज किया है।