सैदपुर: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लॉर्ड्स डिस्टिलरी के सहयोग से DM ने 50 क्षय रोगियों में बांटी पोषण पोटली
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को डीएम अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर 50 क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई। लॉर्ड्स डिस्टलरी लिमिटेड के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील पांडेय व जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रवि रंजन के निर्देशन में कार्यक्रम के दौरान टीबी मरीजों में पोषण पोटली दी गई।