झांसी: ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, महाराष्ट्र में अनार के बगीचे में काम करने जा रहा था, पुलिया नंबर 9 के पास मिली लाश
Jhansi, Jhansi | Jun 26, 2025 झांसी मे ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। गुरुवार सुबह उसकी लाश रेलवे पटरी के किनारे मिली है। जेब में मिली डायरी में मामा का नंबर लिखा था। सूचना पर मामा झांसी पहुंचे और शव की शिनाख्त कर ली। युवक घर से कमाने के लिए निकला था। उसे महाराष्ट्र में अनार के बगीचे में काम मिला था। मगर महाराष्ट्र पहुंचने से पहले ही वह झाँसी में ट्रेन से गिर गया और उसकी मौत हो गई।