घुवारा: महिला आयोग अध्यक्ष रेखा यादव का भव्य स्वागत, माता अबार ट्रस्ट गठन के दिए संकेत
घुवारा क्षेत्र में पहली बार पहुंचीं मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेखा यादव का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे माता अबार धाम में पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर के हिसाब-किताब में पारदर्शिता लाने और जल्द ट्रस्ट समिति गठन के संकेत दिए।