पन्ना: पन्ना में 'मौत' का सफर: रेत माफियाओं का स्टंट, दांव पर मजदूरों की जान!
Panna, Panna | Mar 10, 2026 पन्ना में रेत माफिया के हौसले बुलंद हैं। लक्ष्मीपुर घाट पर 'मौत का खेल' जारी है, जहाँ ओवरलोड ट्रैक्टरों को संतुलित करने के लिए मजदूर जान जोखिम में डालकर पीछे लटके रहते हैं। दहलान चौकी के सामने से गुजरते इन ट्रैक्टरों पर प्रशासन मौन है। क्या खनिज विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?