करगहर: बहन के रिसेप्शन में हथियार के साथ थार पर सवार होकर 'स्वैग' दिखाना पड़ा भारी, दुल्हन के भाई समेत 5 गिरफ्तार
करगहर बाजार में बहन के रिसेप्शन समारोह में थार गाड़ी पर सवार होकर हाथ में हथियार लेकर ‘स्वैग’ दिखाना पांच युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नाबालिग सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वलीमा कार्यक्रम के दौरान दुल्हन के भाई समेत कुल पांच युवक थार वाहन पर सवार होकर करगहर बाजार में खुलेआम हथियार लह.