गिरिडीह: जिला समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त श्री रामनिवास यादव ने 100 से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। जनता दरबार में राशन कार्ड, आवास, पेंशन, बिजली, पेयजल, भूमि विवाद, म्यूटेशन समेत विभिन्न समस्याओं से जुड़े आवेदन पहुंचे। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का त्वरित और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जनता दरबार में जामजोरी पंचायत की रेशमी कुमारी को उनके पति का लंबित मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया। वहीं धनवार निवासी कृष्ण यादव को अंबेडकर आवास योजना का लाभ देने के निर्देश दिए गए। तिसरी की ममता कुमारी को वज्रपात से पति की मौत पर आपदा राहत राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके अलावा आधार कार्ड और बिजली समस्या से जुड़े मामलों पर भी त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
#जनता_दरबार,#गिरिडीह,#रामनिवास_यादव,#उपायुक्त_गिरिडीह,#जनसमस्या,#ऑन_द_स्पॉट_समाधान,#अंबेडकर_आवास_योजना,#आपदा_राहत,#मृत्यु_प्रमाण_पत्र,#बिजली_समस्या,#राशन_कार्ड,#म्यूटेशन,#झारखंड_समाचार,#Giridih,#GiridihNews,#Jharkhand,#DCGiridih,#PublicHearing,#AmbedkarAwasYojana,#DisasterRelief,#giridihviews
#जनता_दरबार,#गिरिडीह,#रामनिवास_यादव,#उपायुक्त_गिरिडीह,#जनसमस्या,#ऑन_द_स्पॉट_समाधान,#अंबेडकर_आवास_योजना,#आपदा_राहत,#मृत्यु_प्रमाण_पत्र,#बिजली_समस्या,#राशन_कार्ड,#म्यूटेशन,#झारखंड_समाचार,#giridih,#giridihnews,#jharkhand,#dcgiridih,#publichearing,#ambedkarawasyojana,#disasterrelief,#giridihviews