बख्शी का तालाब: बीकेटी में रात के अंधेरे में अवैध खनन का आरोप, ग्रामीणों ने उठाए सवाल
बीकेटी तहसील के सैरपुर थाना क्षेत्र स्थित सैदपुर गांव और हनुमान टेकरी में देर रात जेसीबी मशीनों से कथित अवैध मिट्टी खनन किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात 11 बजे के बाद डंपरों में मिट्टी भरकर चोरी-छिपे बेची जा रही है। उनका कहना है कि शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।