बारां: मेल खेड़ी रोड पर मेडिकल कॉलेज के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, शव परिजनों को सौंपा गया
Baran, Baran | May 3, 2025 मेल खेड़ी मेडिकल कॉलेज के सामने शुक्रवार रात नौ बजे करीब अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई अस्पताल चौकी के हेड कांस्टेबल कलुआ राम ने बताया कि पवन 23 वर्ष पुत्र राधेश्याम वैष्णव निवासी लेवा मेल खेड़ी मेडिकल कॉलेज के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई शनिवार को PM के बाद शव परिजनों को सौंपा।