मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के सद्दीक चौक पर सब्जी दुकान में सोमवार रात चोरी हो गई। चोर कैरेट समेत सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह 8 बजे जब दुकान लगाने दुकानदार मौके पर पहुंचा तो इसकी जानकारी हुई। तीन से 4 हजार की सब्जी चोरी हो जाने की जानकारी दी गई है। चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की पहचान करने और उन पर कार्यवाही करने की अपील की गई है।